जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन
समस्तीपुर जिला में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन
समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला में भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं के कल्याणार्थ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा-सह-समस्तीपुर कमांडर रामजी राय (से०नि०), प्रचारक ई०टी०एस० समस्तीपुर विंग कमांडर राम सकल सिंह (से०नि०) एवं उपाध्यक्ष धनुर्धरण समिति कमांडर विनय कुमार वी०एस०एम० (से०नि०) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने समस्तीपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नियमित संचालन प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे सैनिक समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.