2 जून को जिले के 49 स्थानों पर आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर DM ने की समीक्षा बैठक
समाहरणालय, समस्तीपुर
02 जून को जिले के 49 स्थानों पर आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा दिनांक 02 जून 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित होने वाले कुल 49 सहयोग शिविरों के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सहयोग शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवादी को उनके द्वारा दिए गए आवेदनों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेष रूप से 30 दिन पूर्व तक प्राप्त सभी आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी संबंधित परिवादियों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा जिन मामलों का निष्पादन हो चुका है, उसकी जानकारी भी पारदर्शी तरीके से दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागीय पदाधिकारी शिविर में आवश्यक अभिलेखों एवं अद्यतन विवरणियों के साथ उपस्थित रहें ताकि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके निकटतम स्तर पर करना तथा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ एवं जवाबदेह बनाना है।
बैठक में जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित मामलों की समीक्षा करें तथा ऐसे पदाधिकारियों की पहचान कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, जिनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सहयोग शिविर के आयोजन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संपादित करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.