नगर परिषद ताजपुर में सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न
Samastipur नगर परिषद ताजपुर में सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के कुल तीन पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए तथा सभी पदों पर अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ
निर्वाचन के दौरान सशक्त स्थायी समिति संख्या-01 के लिए श्रीमती कृति प्रिया, सशक्त स्थायी समिति संख्या-02 के लिए श्री संजय दास तथा सशक्त स्थायी समिति संख्या-03 के लिए श्री माधव कर्मशील निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती कृति प्रिया युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चाची हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। निर्वाचन उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ,समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार द्वारा निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से सशक्त स्थायी समिति सदस्य संख्या-01 से निर्वाचित श्रीमती कृति प्रिया जो की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चाची को निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ बधाई देते हुए उनके सफल, जनोन्मुखी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी स्थानीय निकायों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने कहा कि नगर परिषद के विकास, सुशासन एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में सशक्त स्थायी समिति की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन लोकतांत्रिक परंपराओं, आपसी विश्वास तथा विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी निर्वाचित सदस्य जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए नगर परिषद ताजपुर के समग्र विकास, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
श्री दिलीप कुमार ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन स्थानीय निकायों को सशक्त एवं जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं संबंधित पक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह अपेक्षा की गई कि सभी निर्वाचित सदस्य आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ नगर परिषद ताजपुर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।







Donec turpis erat, scelerisque id euismod sit amet, fermentum vel dolor. Nulla facilisi. Sed pellen tesque lectus et accu msan aliquam. Fusce lobortis cursus quam, id mattis sapien.